Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs यूएई

Kal Ka Match Kon Jeeta: अफगानिस्तान और यूएई के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार 2 जनवरी को खेला गया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को अफगानिस्तान की टीम जीतने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज को भी अपने कब्जे में कर लिया। अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाज नवीन उल हक और कैस अहमद ने दमदार प्रदर्शन किया।

फ्लॉप रही यूएई की टीम: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम इस आखिरी मुकाबले में महज 126 रन ही बना सकी। यूएई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान मुहम्मद वसीम ने टीम के लिए सबसे अधिक 27 रन बनाए। जबकि अली नसीर के बल्ले से 21 रनों की पारी निकली। यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

नवीन उल हक ने झटके चार विकेट: अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज नवीन उल हक रहे। नवीन उल हक ने चार ओवर के अपने स्पेल में 20 रन देकर चार विकेट झटके। नवीन उल हक के दमदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम यूएई को कम स्कोर पर रोकने में सफल रही। नवीन उल हक के अलावा कैस ने भी तीन विकेट और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने दो विकेट हासिल किया।

अफगानिस्तान ने जमाया सीरीज पर कब्जा: लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने छह विकेट खोकर इस स्कोर को पा लिया। 18.3 ओवर में अफगानिस्तान ने 6 विकेट खोकर 128 रन बनाए। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यन लाकड़ा, वृत्य अरविंद, तनिष सूरी (विकेटकीपर), ध्रुव पराशर, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान अफजल खान, आकिफ राजा, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+