Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs यूपी वॉरियर्ज

Kal Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में लगातार दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा और अंतिम गेंद पर समाप्त हुआ। आरसीबी और यूपी वॉरियर्ज के बीच बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने 2 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में जीत के साथ आरसीबी ने अभियान शुरू किया है।

टॉस जीतकर यूपी ने आरसीबी को बैटिंग करने के लिए बुलाया। सोफी डिवाइन, मंधाना और एलिस पेरी सस्ते में आउट हो गईं। इसके बाद सब्बीनेनी मेघना ने 53 और ऋचा घोष ने 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को सम्भाला। आरसीबी ने 6 विकेट पर 157 रनों का स्कोर हासिल किया। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट झटके।

kal ka match kon jeeta

जवाब में खेलते हुए यूपी ने एलिसा हिली का विकेट गंवा दिया। वह 5 रन बनाकर चलती बनीं। इसके बाद वृंदा दिनेश ने 18 और तहलिया मैक्ग्रा ने 22 रन बनाए। दोनों के आउट होने पर स्थिति को ग्रेस हैरिस और श्वेता सहरावत ने संभाल लिया। दोनों ने क्रमशः 38 और 31 रनों की पारी खेली।

यूपी की तरफ जाते हुए मैच को शोभना आशा ने पलट दिया। एक ही ओवर में उन्होंने 3 विकेट लेकर अपने 5 विकेट पूरे किये। टूर्नामेंट में पंजा मारने वाली वह पहली भारतीय बन गईं। अंतिम ओवर में यूपी को 11 रनों की दरकार थी लेकिन दीप्ति ऐसा नहीं कर पाईं, आरसीबी ने 2 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+