Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पुरानी दिल्ली vs साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, पहला मैच

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत शनिवार, 17 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच पुरानी दिल्ली-6 बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के बीच खेला गया। पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने तीन विकेट से मैच जीत लिया।

ऋषभ पंत के प्रदर्शन ने किया निराश
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली के लिए अर्पित राणा ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 59 रन बनाए। इसके बाद वंश बेदी ने 19 गेदों में 47 रन की बड़ी पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और 32 गेदों में सिर्फ 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा ललित यादव ने 21 गेदों में 34 रन की पारी खेली।

Purani Dilli-6 vs South Delhi

आयुष बडोनी ने किया शानदार प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए कप्तान आयुष बडोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष ने 29 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा प्रियांश आर्य ने भी 30 गेंद में 57 रन बनाए।सार्थक रे के 26 गेंद में 41 रनों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दक्षिण दिल्ली सुपरस्टार टीम: आयुष बडोनी (कप्तान), ध्रुव सिंह (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, कुंवर बिधूड़ी, प्रियांश आर्य, विजन पांचाल, शुभम दुबे, दिविज मेहरा, सुमित माथुर, तेजस्वी दहिया, राघव सिंह, सौरभ देसवाल, सार्थक रे, लक्ष्य सहरावत, तरूण बिष्ट, मयंक गुप्ता, अंशुमान हुडा, अनिंदो नहरे, दीपांशु गुलिया

पुरानी दिल्ली 6 टीम: प्रिंस यादव, शिवम शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मंजीत सिंह, ललित यादव, इशांत शर्मा, अर्पित राणा, लक्ष्मण, संभव शर्मा, यश भारद्वाज, वंश बेदी, अर्नव बुग्गा, सुमित छिकारा, कुश नागपाल, आयुष सिंह, केशव दलाल, युग गुप्ता, अंकित भड़ाना, सनत सांगवान, मयंक गुसाईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+