Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण का बहुप्रतीक्षित मुकाबला प्रकृति के प्रकोप का शिकार हो गया। कोलंबो के आर। प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया।

मैदान पर भारी बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह से अंपायरों ने बिना एक भी गेंद फेंके मैच को समाप्त करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का साहसी फैसला लिया।

Kal Ka Match Kon Jeeta

हालांकि, जैसे ही पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे थे, अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने पूरे मैदान को कवर से ढका, लेकिन बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं लिया। अंपायरों ने निरीक्षण भी किया था कि बारिश की रफ्तार क्या है, मैच शुरू हो पाएगा या नहीं। अंत में कट ऑफ़ टाइम से पहले ही मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी गई।

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, सुपर-8 मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था। रात 10:16 बजे तक मैच को कम से कम 5-5 ओवर का कराने का टाइम था, लेकिन मैदान की स्थिति खेलने लायक नहीं थी इसलिए पहले मैच रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया।

मैच रद्द होने से दोनों ही टीमों के सेमीफाइनल समीकरण प्रभावित हुए हैं। ग्रुप-2 में श्रीलंका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी को देखते हुए यह 1 अंक दोनों ही खेमों के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है। अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों को अपने अगले मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि नेट रन रेट का फायदा उठाने का मौका हाथ से निकल गया है, दोनों ही टीमों के लिए अब आने वाला हर मैच अहम हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+