Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
Kal Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने एक बड़ी जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पूरी तरह से गेम से बाहर कर दिया। कीवी टीम इस मुकाबले में एक बार भी स्पर्धा में नहीं दिखी।
दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने के लिए बुलाया, शायद यह गलत फैसला था। टेम्बा बवुमा (24) के आउट होने के बाद रनों की बरसात देखने को मिली। क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन ने जमकर बैटिंग की और 200 की भागीदारी कर डाली।

डी कॉक ने शतक जड़ते हुए 114 रनों की पारी खेली। उनके अलावा वैन डर डुसेन ने भी 133 रनों की पारी खेली। अंत में डेविड मिलर ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 53 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने 4 विकेट पर 357 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम लड़खड़ा गई। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स की एकमात्र बल्लेबाज थे जिनके बल्ले से 60 रनों की पारी आई। अन्य सभी खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले और दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज नियमित अन्तराल पर विकेट का जश्न मनाते चले गए।
दक्षिण अफ्रीका के सामने न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले में कहीं नजर नहीं आई। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा मार्को यानसेन ने भी 3 विकेट झटके। दक्षिण अफ़्रीकी टीम 6 मैचों में जीत के साथ 12 अंक लेकर टॉप पर आ गई।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यान्सिन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा।












Click it and Unblock the Notifications