Kal Ka Match Kon Jeeta 17 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs हैदराबाद

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में स्कोर ज्यादा नहीं बना लेकिन उन्नीसवें ओवर तक मैच चला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया, मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

मुकाबले में टॉस हार्दिक पांड्या टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने मिलकर हैदराबाद को धाकड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रनों की बेहतरीन भागीदारी की।

kal ka match kon jeeta

इस बीच अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 40 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आए ईशान किशन का बल्ला आज फिर खामोश रहा और वह 2 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद हेड 29 और नितीश रेड्डी 19 रन बनाकर आउट हो गए और हैदराबाद की टीम मुश्किल में थी।

यहाँ से हेनरिक क्लासेन ने अपना आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 3 चौके और 2 छक्के जड़कर 28 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। बाद में अनिकेत वर्मा ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 162 रनों तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में शुरुआत करते हुए 3 धांसू छक्के जड़े लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल पाई। रोहित शर्मा 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उनके बाद रिक्लेटन भी 23 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने भी घरेलू फैन्स का मनोरंजन करने में कमी नहीं छोड़ी, वह 15 गेंदों में 26 रन बना आउट हो गए। विल जैक्स ने 36 रनों की पारी खेली और यहाँ से हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाल लिया। मुंबई के हर बल्लेबाज ने अपना अहम योगदान दिया। पांड्या ने 9 गेंद में 21 रन बनाए। अंत में तिलक वर्मा ने उन्नीसवें ओवर की पहली गेंद पर चौके से मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से जीत दिला दी। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+