Kal Ka Match Kon Jeeta 6 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में खेला गया एकदिवसीय मुकाबला ज्यादा रनों वाला नहीं रहा। दोनों टीमों के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। हालांकि कुछ बल्लेबाजों ने अपना काम करने में सफलता पाई। कुल पांच अर्धशतक दोनों टीमों की तरफ से लगे।

टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह एकदम सही साबित हुआ। इंग्लैंड की तरफ से ओपन करने के लिए आए फिल साल्ट और बेन डकेट ने मिलकर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए तेजी से रन बनाए।

kal ka match kon jeeta

साल्ट ने तो भारत के लिए डेब्यू कर रहे हर्षित राणा को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने राणा को एक ही ओवर में कुल 26 रन ठोक दिए। हालांकि साल्ट 26 गेंद में 43 रन बनाकर रन आउट हो गए। डकेट भी 32 रन पर आउट हुए। लम्बे समय बाद खेल रहे जो रूट 19 के निजी स्कोर पर चलते बने।

इसके बाद बटलर और बेथल ने मामला संभाला और दोनों के बल्ले चले। फिफ्टी जड़ने के बाद उनके भी विकेट गिर गए। बटलर ने 52 और बेथल ने 51 रन बनाए। निचले क्रम से जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 21 रन जड़े और इंग्लैंड की टीम 48वें ओवर में 249 पर आउट हो गई। जडेजा और हर्षित राणा को 3-3 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रमशः 2 और 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने एक बड़ी भागीदारी की। श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में 9 चौकों और 2 छक्कों से 36 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली।

उनके आउट होने पर अक्षर पटेल और गिल ने शतकीय भागीदारी की और स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। अक्षर पटेल 52 रन बनाकर आउट हुए। गिल शतक के करीब जाकर चूक गए और 87 पर चलते बने। अंत में जडेजा ने नाबाद 12 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 9 रन बना टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिला दी। भारतीय टीम सीरीज में आगे है और दो मैच बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+