Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता - भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से पराजित करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए एक मैच और जीतना है।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने भारत को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की तगड़ी भागीदारी की। जायसवाल 24 गेंद में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। जायसवाल ने 25 गेंद में 53 रन बनाए।

ईशान किशन ने लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतकीय पारी खेली। वह 52 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा गायकवाड़ ने भी 58 रन बनाए। रिंकू सिंह लगातार दूसरे मैच में तूफ़ान बनकर सामने आई और 9 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर भारत को 4 विकेट पर 235 रन तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। 3 विकेट 53 रन पर गिर गए। थे। मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड के बीच एक भागीदारी हुई। दोनों बल्लेबाज क्रमशः 45 और 37 रन बनाकर आउट हो गए। इनके आउट होने से टीम की स्थिति खराब हो गई।
मैथ्यू वेड अंत तक क्रीज पर टिके और 42 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की पारी 9 विकेट पर 191 रनों पर समाप्त हुई। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट हासिल किये।
भारतीय प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन
स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा












Click it and Unblock the Notifications