Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- वेस्ट दिल्ली लायंस Vs ईस्ट दिल्ली राइडर्स
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 का 10वें मैच कल 23 अगस्त को, वेस्ट दिल्ली लायंस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेला गया। वेस्ट दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन पर आउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 5 विकेट से मैच जीत लिया।
वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए अंकित कुमार ने 44 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद कृष यादव ने 26 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में कोई भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर रहा। मिडिल ऑर्डर भी फायदा उठाने में विफल रहा। नतीजतन, वेस्ट दिल्ली लायंस 182 रन पर आउट हो गई। राइडर्स के लिए सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट लिए।

समर्थ सेठ ने जीत में निभाई अहम भूमिका ईस्ट दिल्ली राइडर्स अनुज रावत ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि सुजल सिंह 6 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा हार्दिक शर्मा 4 गेंदों में एक रन ही बना सके। टीम की जीत में कप्तान समर्थ सेठ ने अहम भूमिका निभाई। समर्थ ने 47 गेंदों में 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा मयंक रावत ने 22 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
वेस्ट दिल्ली लायंस टीम: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, युगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डाबला, अब्राहिम अहमद मसूदी।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम: अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु चौहान, हर्ष त्यागी, वैभव शर्मा, मयंक रावत, समर्थ सेठ, प्रणव पंत, सुजल सिंह, हार्दिक शर्मा, रौनक वाघेला, एग्रीम शर्मा, शांतनु यादव, भगवान सिंह, अंश चौधरी, सागर खत्री, शिवम कुमार त्रिपाठी, ऋषभ राणा, लक्ष्य सांगवान।












Click it and Unblock the Notifications