Kal Ka Match Kon Jeeta 29 April: कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच खेला गया था, इस मुकाबले में केकेआर ने धाकड़ जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ में जाने की संभावना बरकरार रखी। पहले खेलते हुए केकेआर ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए, दिल्ली ने जवाब में 9 विकेट पर 190 रन बनाए।
टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद केकेआर के लिए गुरबाज और नारेन ने धांसू बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। गुरबाज 27 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सुनील नारेन भी 27 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रीज पर टिके लेकिन अच्छी शुरुआत करने के बाद 26 रनों के स्कोर पर चलते बने। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने मोर्चा संभालते हुए अपनी टीम के लिए रन बनाए और 200 का आंकड़ा हासिल करने में पूरा योगदान दिया।
रघुवंशी ने 32 गेंदों में 44 रनों का स्कोर बनाया। रिंकू सिंह के बल्ले से 36 और रन आए। रसेल ने भी 17 रनों का योगदान दिया और केकेआर का स्कोर 9 विकेट पर 204 रनों तक पहुंच गया। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 3 विकेट अपने नाम किये। अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए दिल्ली की खराब शुरुआत रही। अभिषेक पोरेल महज 4 रन बना चलते बने। बाद में करुण नायर और केएल राहुल के विकेट गिर गए। फाफ डू प्लेसी और अक्षर पटेल ने टीम को सहारा प्रदान किया और एक भागीदारी हुई।
इस बीच अक्षर पटेल 23 गेंदों में 43 रन बना आउट हो गए। फिफ्टी पूरी करने के बड़ा फाफ डू प्लेसी भी 62 रन पर आउट हो गए। यहाँ से गेम पलट गया और केकेआर की वापसी हुई। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने प्रयास किया और 19 गेंदों में 36 रन बना आउट हो गए। वहां से दिल्ली 9 विकेट पर 190 रन ही बना पाई और केकेआर ने 14 रनों से जीत दर्ज की। केकेआर के लिए सुनील नारेन ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications