Kal Ka Match Kon Jeeta 7 March: कल का मैच कौन जीता- गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 March: गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 177 रन बनाए थे, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने मजबूत वापसी करते हुए हरलीन देओल की शानदार नाबाद 70 रनों की पारी के दम पर लक्ष्य को हासिल किया। दिल्ली की यह हार उनके लिए काफी निराशाजनक रही, क्योंकि इसके कारण वे डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे।

दिल्ली को मिली हार (Kal Ka Match Kon Jeeta 7 March)

दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टीम के लिए सबसे अधिक 92 रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा का भी 40 रनों का योगदान टीम के लिए अहम रहा, जिसने पारी को आगे बढ़ाने में मदद की। इस तरह की साझेदारी और मजबूत बल्लेबाजी टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाती है, और यह टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद करती है। लेकिन दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रहने की होगी।

Kal Ka Match Kon Jeeta 1

गुजरात जायंट्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

गुजरात जायंट्स की शानदार जीत के लिए बेथ मूनी और हरलीन देओल की पार्टनरशिप ने अहम भूमिका निभाई। 85 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूती दी, जिसमें हरलीन देओल की 70 रनों की नाबाद पारी खास रही। उनका आक्रामक खेल, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था। बेथ मूनी का योगदान भी अहम था, जिन्होंने 44 रन बनाकर टीम की स्थिति को मजबूत किया। इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने अपनी जीत की हैट्रिक भी पूरी कर ली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजन कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, तितास साधु।

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, फीबी लिचफील्ड, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+