Kal Ka Match Kon Jeeta 4 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs मुंबई
Kal Ka Match Kon Jeeta 4 April: बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अर्धशतकों के साथ टीम को मजबूती दी और एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। 204 रनों का पीछा करते हुए मुंबई 192 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबले गंवा बैठी। सूर्यकुमार यादव ने अपनी शानदार बैटिंग से मुंबई को उम्मीदें दीं, लेकिन उनका प्रयास अंततः बेकार चला गया। उनकी 67 रन की पारी टीम को मैच में वापस लाने के लिए पर्याप्त नहीं थी।
मिचेल मार्श की दमदार बल्लेबाजी (Kal Ka Match Kon Jeeta 4 April)
इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की। मिचेल मार्श की आक्रामक पारी ने शुरुआत में लखनऊ को तेज रफ्तार दी। लेकिन विग्नेश पुथुर ने उनका विकेट लेकर मुंबई को बड़ी सफलता दिलाई। उसके बाद लखनऊ के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। कप्तान ऋषभ पंत और निकोलस पूरन की पारियां निराशाजनक रही, जबकि मार्करम और आयुष बडोनी ने कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े।

पंड्या ने झटके पांच विकेट
डेविड मिलर ने अंतिम ओवरों में लखनऊ के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया, लेकिन हार्दिक पंड्या के शानदार गेंदबाजी प्रयास ने मिलर को आउट कर दिया। हार्दिक को अंतिम ओवर में हैट्रिक लेने का मौका भी मिला, लेकिन वह चूक गए। मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विकेट चटकाए, जिसमें ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर का भी योगदान रहा। लेकिन कप्तान पंड्या ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।
मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications