Kal Ka Match Kon Jeeta 27 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta 27 April: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम फिलहाल टॉप 2 पर पहुंच गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई ने बनाए थे 215 रन (Kal Ka Match Kon Jeeta 27 April)
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 216 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इस हाई स्कोर में रियान रिक्लेटन और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों ने अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था और मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर उन्हें एक मुश्किल लक्ष्य दिया।

रियान रिक्लेटन और सूर्या ने बल्ले से किया कमाल
मुंबई के लिए रियान रिक्लेटन ने 32 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों के साथ 54 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों की तेज बैटिंग ने मुंबई की पारी को संजीवनी दी। इसके अलावा, विल जैक्स ने 29 रन, कॉबिन बॉश ने 20 रन, रोहित शर्मा ने 12 रन, तिलक वर्मा ने छह रन, और हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। नमन धीर 11 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।
लखनऊ को मिली शर्मनाक हार
लखनऊ के गेंदबाजों में मयंक यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। जबकि प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, लखनऊ के गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए। लखनऊ के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल करने में बुरी तरह नाकाम रहे और बड़े अंतर से मुकाबले को गंवा बैठे।
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉबिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयरः जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ले।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयरः डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications