Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: कल का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में एक ऐतिहासिक जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। इब्राहिम जादरान ने शानदार शतक बनाकर अफगानिस्तान के स्कोर को 325 तक पहुंचाया। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड के लिए जीत की राह मुश्किल कर दी।
अफगानिस्तान को मिली जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Feb)
अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम जो रूट के शतक के बावजूद सिर्फ आठ रन से इस मैच को हार गई। अफगानिस्तान की यह जीत खासतौर पर इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह उनके लिए टूर्नामेंट में पहली जीत थी, और इस जीत से उनकी उम्मीदें और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़े होंगे।

इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर
जोस बटलर की टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हैं। उनकी जीत ने उन्हें ग्रुप बी की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, हालांकि उनकी नेट रनरेट (-0.990) ने उन्हें बाकी टीमों से पीछे रखा है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं, और अफगानिस्तान को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेलना है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि वे टॉप दो में जगह बना सकें और आगे की राह में बने रहें।
काम नहीं आई जो रूट की शतकीय पारी
इसके अलावा, इंग्लैंड का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है, जो 1 मार्च को कराची में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहना जरूरी है। बता दें कि इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों में 120 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेत, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications