Kal Ka Match Kon Jeeta 19 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs लखनऊ
Kal Ka Match Kon Jeeta 19 April: आवेश खान की दमदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान के खिलाफ दो रनों से जीत हासिल की। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे। लेकिन आवेश खान ने सिर्फ 6 रन खर्च किए। यह लखनऊ की पांचवीं जीत है। अब टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी (Kal Ka Match Kon Jeeta)
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 181 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ आईपीएल में धमाकेदार एंट्री की। वैभव सूर्यवंशी 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के लगाए। उन्हें मार्करम ने ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया।

लखनऊ ने बनाए थे 180 रन
लखनऊ के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 181 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। यह रन बनाने में एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की शानदार पारियों का अहम योगदान रहा। लखनऊ ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए, जबकि मार्करम और बडोनी के अलावा अब्दुल समद ने भी अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की।
अब्दुल समद ने 10 गेंद में जड़ दिए 30 रन
लखनऊ की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही, क्योंकि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने शुरुआत में ही दो बड़े विकेट निकाल दिए। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जल्दी आउट हो गए और कप्तान ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद मार्करम और बडोनी ने पारी को संजीवनी दी और दोनों के बीच एक बेहतरीन साझेदारी हुई। अब्दुल समद ने पारी के आखिरी ओवरों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications