Kal Ka Match Kon Jeeta 13 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs आरसीबी
Kal Ka Match Kon Jeeta 13 April: विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर हावी होकर खेला और मैच का रुख पलट दिया। सॉल्ट की तूफानी पारी जिसमें उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर 65 रन बनाने का काम किया। उनकी इस पारी ने मैच की दिशा शुरू से ही तय कर दी थी। कोहली हमेशा की तरह संयमित और क्लासिक अंदाज़ में खेले, और उनके नाबाद 62 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
देवदत्त पडिक्कल ने किया कमाल (Kal Ka Match Kon Jeeta)
देवदत्त पडिक्कल का इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शानदार योगदान भी आरसीबी के लिए बूस्टर साबित हुआ। उन्होंने नाबाद 40 रन बनाकर राजस्थान की जीत की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पहले फिल सॉल्ट और बाद में देवदत्त पडिक्कल का अच्छा साथ निभाया।

ग्रीन जर्सी में मिली जीत
फिल सॉल्ट के आउट होने के बाद कोहली ने पडिक्कल के साथ पारी आगे बढ़ाई और रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया। कोहली ने इस दौरान अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 में 100 पचासा लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। वहीं ग्रीन जर्सी में RCB का रिकॉर्ड थोड़ा मिश्रित रहा है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हालिया जीत से उनका मनोबल जरूर बढ़ा होगा। ग्रीन जर्सी में ये उनकी कुल मिलाकर पांचवीं जीत है, और राजस्थान के खिलाफ दूसरी बार इस खास जर्सी में जीत दर्ज की है।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयरः शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, राशिख डार सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications