Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- साउथ अफ्रीका vs इंग्लैंड
Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के एक अहम मुकाबले में जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया। दमदार गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 38.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट कर दिया।
साउथ अफ्रीका को मिली दमदार जीत (Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March)
साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में रासी वान डेर डुसेन और हेनरिच क्लासेन दोनों का शानदार योगदान रहा। डुसेन का नाबाद 72 रन और क्लासेन का 64 रन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से आसान जीत पाने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है।

इंग्लैंड के लिए निराशाजनक रहा टूर्नामेंट
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी में अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने बेनतीजा मैचों के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के लिए यह टूर्नामेंट काफी निराशाजनक रहा, क्योंकि उसने तीनों मैचों में हार का सामना किया और वह बिना एक भी जीत के टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इंग्लैंड ऐसी चौथी टीम बन गई है जिसने चैंपियंस ट्रॉफी के किसी सत्र में लगातार तीन मैच गंवाए हैं।
दक्षिण अफ्रीकाः ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिक्लेटोन, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करैम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।












Click it and Unblock the Notifications