kal Ka Match Kon Jeeta 1 April: कल का मैच कौन जीता- लखनऊ vs पंजाब

kal Ka Match Kon Jeeta 1 April: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को पंजाब ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम की। पंजाब किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत है। लखनऊ सुपर जायंट्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन टीम के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। आयुष बडोनी और अब्दुल समद की बदौलत लखनऊ की टीम 20 ओवर में 171 रन बनाने में सफल रही।

प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक (kal Ka Match Kon Jeeta 1 April)

172 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मुकाबले को लखनऊ के हाथों से छीन लिया। प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक जड़कर पंजाब को मुकाबले में काफी आगे कर दिया। दूसरी तऱफ लखनऊ की तरफ से शार्दुल ठाकुर और आवेश खान टीम को शुरुआती ओवर में विकेट दिलाने में असफल रहे।

kal Ka Match 1

पंजाब की लगातार दूसरी जीत

इससे पहले आईपीएल 2025 का पांचवा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया था। जिसे पंजाब ने 11 रनों से अपने नाम किया था। पहला मैच जीतने के बाद दूसरे मुकाबले में भी पंजाब ने दमदार प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी पंजाब किंग्स की टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट का आगाज भी धमाकेदार अंदाज में किया है।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट सब: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+