Kal Ka Match Kaun Jita, कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal ka match kaun jita: कल का मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेला गया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 5 विकेट के अंतर से पटखनी दे डाली। भारतीय टीम नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बगैर इस मैच में खेल रही थी। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में थी।

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग के लिए मददगार मोहाली की पिच पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल मार्श 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद एक भागीदारी देखने को मिली।

kal ka match kaun jita

डेविड वॉर्नर और स्मिथ ने मिलकर टीम को संभाल लिया। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बधाई और 94 रन जोड़े। वॉर्नर ने 52 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने 41 रन बनाए। उनके अलावा जोस इंग्लिश ने 45 और लाबुशेन ने 39 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम गेंद पर 276 पर आउट हो गई। शमी ने भारत के लिए 5 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की तरफ से भी धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की धुनाई कर डाली। दोनों ने क्रमशः 74 और 71 रनों की पारी खेली। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने शतकीय भागीदारी की।

बाद में सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के बीच भी एक अहम साझेदारी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव 50 रन बनाकर आउट हो गए और केएल राहुल 58 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। इस तरह भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 281 रनों का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।

भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+