kal Ka Match Kaun Jeeta, वर्ल्ड कप में कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड
World Cup Mei kal Ka Match Kaun Jeeta: वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। 346 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 43.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड शुरुआत खराब रही। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने डेवोन कॉन्वे का विकेट लिया। हसन अली ने पाकिस्तान की टीम को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद केन विलियमसन और रचिन रवींद्र ने पारी को संभाला। रचिन रवींद्र ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की पारी खेली
पाकिस्तान ने बनाए 345 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए कप्तान बाबर आजम ने कमाल की पारी खेली। बाबर आजम पहली बार भारतीय सरजमीं पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाने का काम किया। हालांकि वह अपना शतक बनाने से चूक गए। लेकिन उन्होंने 80 रनों की पारी खेल कर पाकिस्तान को बड़े स्कोर की और बढ़ा दिया। जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 345 रन बनाने में सफलता हासिल की।

मोहम्मद रिजवान ने जड़ा शतक: दूसरी तरफ मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। मोहम्मद रिजवान ने शानदार शतक लगाकर अपना फार्म हासिल किया। वर्ल्ड कप में मोहम्मद रिजवान के बल्ले से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसा 345 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने उसे आसानी से हासिल कर लिया।
वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।












Click it and Unblock the Notifications