Kal ka Match Kaun jeeta 26 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब
Kal ka Match Kaun jeeta 26 April: कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में पंजाब किंग्स ने एक एतिहासिक जीत हासिल कर ली है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। आईपीएल के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने इतने बड़े लक्ष्य हासिल नहीं किया था।
इस सीजन अब तक बल्ले से संघर्ष करने वाली पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना दमखम दिखाया। 262 रनों का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की। पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी रही।

पंजाब को मिली धमाकेदार शुरुआत
पंजाब ने शुरुआती तीन ओवर में ही बिना किसी विकेट गंवाएं 45 रन बना लिए थे। हालांकि प्रभसिमरन सिंह को किस्मत का साथ नहीं मिला। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। उन्होंने महज 20 गेंद में 54 रनों की पारी खेली। प्रभसिमरन की इस पारी की वजह से पंजाब किंग को धमाकेदार शुरुआत मिली।
केकेआर ने बनाए थे 261 रन
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए थे। कोलकाता की तरफ से फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications