kal ka Match Kaun jeeta 22 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई
Kal ka Match Kaun jeeta 22 April: मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने दमदार तरीके से जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन यह सातवीं जीत है। राजस्थान ने 8 मुकाबलों में 7 जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। राजस्थान ने मुंबई के खिलाफ 9 विकेट से दमदार जीत दर्ज की।
जायसवाल ने शतक जड़ दिखाया दम
जायसवाल ने 59 गेंदों में शतक जड़ राजस्थान की जीत सुनश्चित कर दी। राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। मुंबई के खिलाफ 180 रनों का पीछा करते हुए राजस्थान ने कमाल की शुरुआत की। राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से इस सीजन अभी तक बड़ी पारी नहीं निकली थी। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

बारिश ने डाला खलल
राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश का साया भी देखने को मिला। बारिश की वजह से कुछ समय के लिए मुकाबले को रोक दिया गया। हालांकि यह सिर्फ पासिंग सवार था। जिससे पिच को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और खेल को दोबारा शुरू कर दिया गया।
रोहित बने बोल्ट के शिकार
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से ट्रेंट बोल्ट के शिकार हो गए। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पहले ही ओवर में रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी पवेलियन लौट गए। ईशान किशन को संदीप शर्मा ने आउट किया।
नहीं चला सूर्या का बल्ला
मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला। सूर्यकुमार यादव बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुंबई इंडियंस ने महज 20 के स्कोर पर ही अपने तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया था। मुंबई की टीम एक बार फिर से मुश्किलों में दिखाई दे रही थी। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।
मुंबई ने बनाए 179 रन
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने नेहल वढेरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। निहल बढेरा और तिलक वर्मा की शानदार साझेदारी की बदौलत मुंबई 179 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
संदीप ने झटके पांच विकेट
राजस्थान की बात करें तो राजस्थान के गेंदबाजों का इस मुकाबले में दबदबा रहा। राजस्थान के सभी गेंदबाजों ने विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे अधिक पांच विकेट संदीप शर्मा ने झटके। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने भी दो विकेट अपने नाम किया। जबकि युजवेंद्र चहल और आवेश खान को एक-एक विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications