4 छक्कों और 4 चौकों से कगिसो रबाडा की तूफानी पारी, टेस्ट में टी20 स्टाइल से पाकिस्तान को रुलाया
PAK vs SA: रावलपिंडी में कगिसो रबाडा का जलवा देखने को मिला है। अगर आप उनकी गेंदबाजी के बारे में सोच रहे हैं, तो गलत है क्योंकि उन्होंने अपने बल्ले से जलवा दिखाते हुए पाकिस्तान को रुलाने का काम किया है। रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐसा काम किया, जिससे पाकिस्तान का अपना टूट सकता है।
सेनुरन मुथिसामी और कगिसो रबाडा अंतिम विकेट के रूप में क्रीज पर थे और दोनों वहां टिक गए। पाकिस्तान के गेंदबाज इन दोनों को आउट करने का प्रयास करते रह गए लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। अंतिम विकेट के लिए इन दोनों ने कुल 98 रन जोड़कर पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया।

PAK vs SA: अंतिम विकेट का धमाल
जहां मुथुसामी क्रीज पर टिके रहे, वहीं रबाडा का बल्ला आग उगलने लगा। टेस्ट में टी20 वाले स्टाइल में खेलते हुए रबाडा ने पाकिस्तानियों का धुआं निकालने के अलावा दक्षिण अफ्रीका को लीड दिला दी। जहां पाकिस्तानी टीम लीड लेने वाली थी, उस कंडीशन में रबाडा और मुथुसामी ने चमत्कार करते हुए 306/9 के स्कोर को 404 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने 71 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
PAK vs SA: रबाडा का आया तूफान
रबाडा ने 116 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए धमाका कर दिया। उन्होंने अपनी 71 रनों की पारी के दौरान 61 गेंदों का सामना करते हुए तहलका मचा दिया। रबाडा के बल्ले से 4 चौके और इतने हेई शानदार छक्के देखने को मिले। सोशल मीडिया पर वह इस पारी के बाद छा गए।
उधर मुथुसामी क्रीज पर टिके और और अंत तक आउट नहीं हुए। रबाडा ही अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए थे लेकिन तब तक अपना काम कर गए। मुथुसामी दुर्भाग्य से अपना सैकड़ा पूरा नहीं कर पाए और 89 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी के दौरान 333 रन बनाए थे, उनके लिए सर्वाधिक रन शान मसूद के बल्ले से आए, वह 87 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा सउद शकील ने 66 और शफीक ने 57 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications