WTC Final: जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिली एंट्री, इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी करते आएंगे नजर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हाल ही में चोट की चिंताओं के बावजूद अगले हफ्ते होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम के बाद जोश हेजलवुड को मौका दिया है।

IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में जोश हेजलवुड को शामिल कर लिया है। आईपीएल में चोटिल हुए हेजलवुड को गंभीर समस्या नहीं पाए जाने पर उन्हें मुख्य स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में 7 जून से खेले जाएंगे।
भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे हेजलवुड
दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन में आरसीबी (RCB) का हिस्सा रहे हेजलवुड को मामूली चोट के कारण स्वदेश वापस लौटना पड़ा, लेकिन हेजलवुड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। हेजलवुड अब भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलते नजर आएंगे।
स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए ये खिलाड़ी
वहीं भारत ने भी उन 15 खिलाड़ियों की पुष्टि की है, जिनकी घोषणा उन्होंने तीन हफ्ते पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के दाहिने पैर की चोट के कारण हटने के बाद की थी। केएस की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। इसके अलावा अनकैप्ड ओपनर यशस्वी जायसवाल को मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव के साथ भारत के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।
स्टैंडबाई खिलाड़ी अब आईसीसी टेक्निकल कमेटी की मंजूरी के बाद ही टीम में किसी घायल खिलाड़ी की जगह ले सकते हैं। फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया 16 जून से एजबेस्टन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के साथ सीधे इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला में खेलते नजर आएगा।।
7 जून से ओवल में होगी भिड़ंत
ऑस्ट्रेलिया 7 जून से लंदन के द ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 16 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने वाले पहले टेस्ट में आमने-सामने होंगे।
ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
भारत फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन।












Click it and Unblock the Notifications