बांग्लादेश के हाथों क्लीन स्विप झेलने के बाद हताश नजर आए जोस बटलर, कहा- बांग्लादेश जीत की हकदार थी
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश झेलने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा है कि वो इस हार से बहुत निराश हैं, उन्हें जीत की उम्मीद थी।

बांग्लादेश ने मंगलवार को वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। आपको बता दें कि बांग्लादेश की यह जीत ऐतिहासिक इसलिए थी क्योंकि यह इंग्लैंड के खिलाफ उसकी पहली टी20 सीरीज जीत थी। साथ ही पहला क्लीन स्विप भी था। हालांकि इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज थी। बांग्लादेश की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चारो खाने चित कर दिया। मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर शर्मनाक हार और क्लीन स्विप से बेहद निराश नजर आए।
हमने कुछ मौके गंवा दिए- बटलर
जोस बटलर ने सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश को जीत की बधाई दी और कहा कि इस व्हाइटवॉश से मैं बेहद निराश हूं, हमें जीत की उम्मीद थी और हम गेम में भी थी, लेकिन बांग्लादेश ने जिस तरह का खेल दिखाया वो वाकई जीत के हकदार थे। बटलर ने कहा कि बांग्लादेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हमें पूरी तरह से बाहर कर दिया, हमें उम्मीद थी कि हम लक्ष्य का पीछा कर लेंगे लेकिन दो विकेट जल्दी गंवाना अहम साबित हुआ। बटलर ने आगे कहा कि हमने ग्राउंड पर कुछ ऐसे मौके गंवा दिए, जिसने मैच का रूख पलट दिया।
बांग्लादेश के खिलाफ लाज भी नहीं बचा पाई इंग्लैंड
Recommended Video
आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड की टीम सीरीज के दो मुकाबले पहले ही हार गई थी। सीरीज का आखिरी मैच बस क्लीन स्विप से बचने की लड़ाई थी, लेकिन इंग्लैंड उसमें भी चारों खाने चित हो गई। आज के मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 159 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में, लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और फिल साल्ट अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यहाँ से डेविड मलान और कप्तान जोस बटलर के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई और दोनों ने स्कोर को 100 तक पहुँचाया। मलान अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। 100 के स्कोर पर इंग्लैंड ने मलान (53) और बटलर (40) दोनों के विकेट गंवा दिए। मोईन अली 9 और बेन डकेट 11 रन बनाकर आउट हुए। यहाँ से इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गईं और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।












Click it and Unblock the Notifications