T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान फाइनल नहीं चाहते जोस बटलर, बोले- हम करेंगे दोनों की पार्टी खराब

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मैच देखने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है लेकिन इंग्लैंड (England) के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ऐसा नहीं चाहते। ऐसा तभी होगा जब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देगा और पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराएगा। इस बारे में बात करते हुए बटलर ने कहा, हम निश्चित तौर पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं देखना चाहते हैं और हम उनकी पार्टी को बेकार करना चाहते हैं। वे अच्छी टीम हैं।

Jos Buttler

बटलर ने सेमीफाइनल से पहले बात करते हुए कहा, हम वहां पर हैं जहां हम होना चाहते थे। हर कोई सेमीफाइनल खेलने के लिए उत्साहित है। निश्चित तौर पर हम बेहतरीन भारतीय टीम के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हूं। हम ऐसे हालात में होना पसंद करते हैं।

बटलर ने यह भी कहा कि मार्क वुड और डेविड मलान जैसे खिलाड़ी पूरी तरह रिकवर नहीं हो पा रहे हैं और मलान की जगह पर फिल साल्ट को मौका मिल सकता है। बटलर ने कहा, हम अपने टीम के हर सदस्य पर पूरा विश्वास है। हमने पाकिस्तान दौरे पर काफी युवाओं को खिलाया था और उन्होंने बढ़िया किया था। टी20 के लिए फिल साल्ट का माइंडसेट बेहतरीन है। वह परफॉर्म करना पसंद करते हैं।

बटलर ने भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार को बढ़िया बॉलर बताया। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में स्पिनरों की अहमियत पर भी बात की जबकि युजवेंद्र चहल को भारत का विकेट टेंकिंग ऑप्शन बताया।

उन्होंने इयोन मोर्गन से बातचीत करने को लेकर भी बात की और आगे कहा, हम सेमीफाइनल खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम जानते हैं हम कैसे खेलते हैं और हमारे पास जीतने का मौका है। हम अपने प्लान से जुड़े रहना चाहते हैं। मैंने इयोन (मोर्गन) से बहुत बातचीत की है। वह एक महान प्लेयर है लेकिन मैं अपने हिसाब से टीम को लीड करता हूं। लेकिन वह अच्छे साथी हैं।

इंग्लिश कप्तान ने भारतीय फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बारे में भी बात की और कहा कि वह बहुत अच्छी स्थिति में हैं लेकिन उन्हें आउट किया जा सकता है और टीम ऐसा करने के लिए बेताब होगी।
बटलर ने कहा, "वह (सूर्यकुमार) देखने में शानदार रहा है। वह एक ऐसा बल्लेबाज है जिसके पास बहुत सारे शॉट हैं। लेकिन आपको बल्लेबाज को आउट करने के लिए एक गेंद की जरूरत है और हम ऐसा करने के लिए बेताब होंगे।"

बटलर ने कहा कि यहां पर 165 का स्कोर बराबर है, लेकिन हम बराबर स्कोर नहीं रखना चाहेंगे। हम जीत का स्कोर चाहते हैं। विकेट पूरे 40 ओवरों के लिए एकसमान दिख रहा है। ये मैच 10 नवंबर को एडिलेड में होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+