इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी की हो गई वापसी, वेस्टइंडीज दौरे के लिए मजबूत टीम की घोषणा
इंग्लैंड टीम सफेद गेंद सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी और टीम में एक दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हो गई है। हाल ही में इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेली है। विंडीज दौरे के लिए घोषित टीम में अनुभवी और युवाओं का मिश्रण है।
इंग्लिश टीम में 22 वर्षीय लेग स्पिनर जाफर चौहान को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। यह इस युवा के लिए अच्छा मौका है। उनके अलावा जॉन टर्नर और डैन मूसली के नाम भी शामिल हैं। ये दोनों भी अनकैप्ड प्लेयर्स में शामिल हैं।

सबसे अहम बात तो यह है कि इंग्लिश कप्तान जोस बटलर की वापसी हो गई है। चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। बटलर के आने से इंग्लैंड की टीम और ज्यादा मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 में अलग-अलग कप्तान थे।
वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड टीम सफेद गेंद क्रिकेट में दोनों फॉर्मेट में खेलने वाली है। एकदिवसीय सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में पांच मैच खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैचों के साथ होगी। 31 अक्टूबर को पहला मैच है।
पहले दो मैच एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में और तीसरा मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। वनडे के बाद टी20 सीरीज़ 09 नवंबर को शुरू होगी, जिसके शुरुआती मैच बारबाडोस में और बाकी तीन मैच सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट के ब्यूसेजोर स्टेडियम में खेले जाएँगे।
उनकी वापसी, खासकर बटलर की, बटलर का प्रशंसकों और टीम के साथियों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी हालिया हार से वापसी करने का प्रयास कर रही है।
इंग्लैंड टीम
जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली और जॉन टर्नर।












Click it and Unblock the Notifications