अफ्रीकी बल्लेबाज की पत्नी ने बटलर को बताया था 'दूसरा पति', अब मैदान पर हुई लड़ाई फिर अंपायर ने....
South Africa vs England, 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है।

South Africa vs England, 2nd ODI: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैच को जीतकर अफ्रीका ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इन दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा। अंतिम मैच को जीतकर इंग्लैंड की कोशिश क्लीन स्वीप से बचने की होगी।

अफ्रीका ने जीता हाई स्कोरिंग मुकाबला
कप्तान टेम्बा बावुमा की दमदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ अफ्रीका ने जीत हासिल की। इस हाई स्कोरिंग मैच में टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 342 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर के बल्ले से सबसे अधिक नाबाद 94 रन निकले। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अफ्रीका ने 49.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के दौरान हुई खूब बहस
मंगाउंग ओवल में दूसरे वनडे के दौरान जोस बटलर और रासी वान डर के बीच बहस देखने को मिली। दोनों के बीच तीखी कहासुनी दूसरी पारी के 19वें ओवर के दौरान हुई। खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 13 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी करने वाले रासी वान डर के साथ बटलर उलझ गए।

अंपायर ने कराया खिलाड़ियों को शांत
इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान ने प्रोटियाज बल्लेबाज को धक्का भी दिया। बटलर ने कहा कि मैं गेंद को रोकने की कोशिश कर रहा हूं। तुम्हारी समस्या क्या है रसी? इस पर रासी ने कहा कि नहीं, कुछ भी नहीं है। इस पर बटलर ने कहा कि मुझे विकेट के पास कोशिश करने और गेंद को पकड़ने की अनुमति है। मामले को बढ़ता देख अंपायर ने आवाज देकर दोनों को शांत कराया।

रासी की वाइफ ने बटलर को बताया था 'दूसरा पति'
अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वान डर डुसेन की पत्नी लारा ने आईपीएल 2022 के दौरान एक अजीब बयान दिया था। रासी वान डर डुसेन की पत्नी लारा ने मजाक में कहा कि उन्होंने जोस बटलर को अपने दूसरे पति के रूप में 'अपनाया' है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकतर फैंस मुझे बटलर की वाइफ समझने की भूल करते हैं। इसलिए मैं उन्हें अपना दूसरा पति मानती हूं। फैंस ने गलती से रासी वान डर डुसेन की पत्नी लारा को बटलर की वाइफ समझ लिया था, जिसके बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया।












Click it and Unblock the Notifications