जॉनी बेयरस्टो को 'बाहुबली' बनना पड़ा महंगा, भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है।

नई दिल्ली, 27 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। लेकिन मुकाबले से पहले इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल जॉनी बेयरस्टो हो गए हैं, ऐसे में पहले टी20 से बाहर हो सकते हैं। दरअसल जॉनी बेयरस्टो को उनका एक मजाक भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले टी20 से हो सकते बाहर

पहले टी20 से हो सकते बाहर

बेयरस्टो ने जिम के दौरान मजाक में अपनी ही टीम के ऑलराउंडर सैम करन को कंधे पर उठा लिया। वह यहां पर ही नहीं थमे और करन को उठाए हुए ही कुछ दूरी तक चले भी। इसके बाद से ही बेयरस्टो के चोटिल होने की खबरें सामने आईं। उन्हें पैर में कुछ समस्या है। ऐसे में बेयरस्टो आज के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए है। उन्हें कुछ आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह दूसरे मैच में वापसी भी कर सकते हैं।

सैम को कंधे पर उठाया

सैम को कंधे पर उठाया

इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने बेयरस्टो की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 5 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेयरस्टो और सैम करन जिम में हैं। बेयरस्टो पहले करन को अपने कंधे पर उठाते हैं और उसके बाद कुछ कदम चलते भी हैं। वहीं इस दौरान ऑलराउंडर करन काफी मुस्कुरा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें बेयरस्टो के कंधे की सवारी काफी पसंद आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी घटना के बात इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल हुए हैं।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला आज काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 28 जुलाई को सोफिया गार्डन, कार्डिफ़ में खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई को द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन में होगा।

  • पहला टी20: 27 जुलाई
  • दूसरा टी20: 28 जुलाई
  • तीसरा टी20: 31 जुलाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+