जो रूट ने बल्ले और गेंद के बाद फील्डिंग में किया कमाल, हैरतअंगेज कैच के बाद अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (England vs Australia) के बीच पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान कुछ पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं तो कई नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe root) ने अपनी फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रूट ने एक मुश्किल कैच पकड़कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि कर ली है।

दरअसल, एशेज सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन जो रूट ने ट्रेविस हेड (Travis Head) का शार्ट लेग पर शानदार कैच लपक लिया।उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर ये कैच डाइव लगाकर पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस कैच से ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा क्योंकि उनका एक बड़ा प्लेयर महज सात रन बनाकर आउट हो गया। हेड ने पहली पारी में 77 रन बनाए थे।

Joe Root

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जो रूट छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, इस इस मामले में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम 205 कैच हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कालिस का नाम है। उनके नाम 200 कैच हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 196 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ ने 181 कैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 177 कैच के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+