Yuzvendra Chahal: धनश्री के डांस पर लट्टू मिस्टर चहल, भरे शो में कर डाला ऐसा काम, लोग देखते ही रह गए
Yuzvendra Chahal On Jhalak Dikhla Jaa: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में धूम मचा रही हैं।

हाल ही में उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रीली है। उन्होंने आते ही शो में अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया है। मालूम हो कि धनश्री बहुत अच्छी कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
चहल अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे
इस शो में रोमांस और रोमांच का तड़का तब लगा जब भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच में जबरदस्त कमेस्ट्री देखी गई।
चहल ने शो में अपनी पत्नी को हग किया
वो अपनी पत्नी का डांस देखकर इस कदर लट्टू हुए कि उन्होंने भरे शो में चहल ने शो में अपनी पत्नी को हग किया।दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
लोग बोले-परफेक्ट कपल
कोई उन्हें परफेक्ट कपल कह रहा है तो कोई इन्हें क्यूट कपल की संज्ञा दे रहा है। कुल मिलाकर दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खास बात ये है कि शो की क्लिपिंग को धनश्री ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
चहल मुस्कुराते हुए तालियां बजाते दिखे, लोग हुए फिदा
धनश्री ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो रवीना टंडन के हिट शो, देखते ही तुझको... पर थिरकतीं नजर आ रही हैं। वीडियो में चहल मुस्कुराते हुए तालियां बजाते दिख रहे हैं। जिसे देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।'
चहल ने बहुत सपोर्ट किया-धनश्री
'झलक दिखला जा' में आने पर धनश्री ने बताया कि 'चहल ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया और उनकी वजह से ही वो शो में हिस्सा ले पाईं।'
चहल फिलहाल अभी टीम इंडिया के हिस्सा नहीं
वैसे आपको बता दें कि अपनी छनथनाती गेंद से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त करने वाले चहल फिलहाल अभी टीम इंडिया के हिस्सा नहीं हैं।अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भी उन्हें चांस नहीं मिला है, इसके बावजूद वो लगातार खबरों में बने हुए हैं।
22 दिसंबर 2020 को की थी शादी
मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले चहल ने 22 दिसंबर 2020 को कोरियोग्राफर धनश्री से शादी की थी।इससे पहले दोनों ने लंबी डेटिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications