बढ़ गई जसप्रीत बुमराह की चोट, BCCI ने रातों-रात सर्जरी के लिए विदेश भेजा

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोटिल हैं और अब वह बेहतर इलाज के लिए विदेश चले गए हैं, बीसीसीआई ने व्यवस्था की है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah went to New Zealand: भारत के अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लम्बे समय से टीम में नहीं हैं। एक बार आने के बाद फिर से चोटिल हो गए और अब आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। पीठ की चोट के कारण बुमराह लगातार बाहर रहे हैं। ऐसे में उनकी रिकवरी को लेकर अहम कदम उठाने जरूरी थे और ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। अब उनको सर्जरी से गुजरना पड़ेगा और इसके लिए वह देश से बाहर चले गए हैं। न्यूजीलैंड में जाकर बुमराह अपना इलाज कराने वाले हैं।

डॉक्टरों ने दी बीसीसीआई को सलाह

डॉक्टरों ने दी बीसीसीआई को सलाह

स्पोर्ट्स तक के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि पीठ की सर्जरी के कारण पांच दिनों पहले बुमराह न्यूजीलैंड चले गए। डॉक्टरों ने जब इसकी सलाह दी, तो बीसीसीआई ने तुरंत व्यवस्था कर उनको भेज दिया। उनकी सर्जरी एक या दो दिनों में हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ डॉक्टर से सर्जरी कराने के लिए बुमराह को न्यूजीलैंड भेजा गया है।

वापसी का समय अभी पता नहीं

वापसी का समय अभी पता नहीं

आधिकारिक रूप से बुमराह को पैरों पर खड़ा होने में चार सप्ताह का समय लगेगा। बोर्ड के अधिकारी का मानना है कि बुमराह कब तक वापसी करेंगे, इसकी कोई निश्चित डेट नहीं है। एक बार सर्जरी होने के बाद वह रिहैब से गुजरेंगे। रिहैब पूरा होने के बाद ही हम बता पाएंगे कि बुमराह कब तक वापसी कर पाएंगे। तब तक कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

आईपीएल से भी बाहर हैं बुमराह

आईपीएल से भी बाहर हैं बुमराह

गौरतलब है कि बुमराह को जुलाई 2022 में पीठ की चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह लगातार बाहर होते चले गए। टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बार वह टीम में आए थे लेकिन चोट फिर से उभरकर सामने आ गई और वह बाहर हो गए। इसके बाद लगातार उनके बारे में खबरें आती रही हैं। ताजा खबर आईपीएल से बाहर होने को लेकर आई। इसके बाद अब उनको प्रोपर इलाज के लिए न्यूजीलैंड भेजा गया है। टीम इंडिया के लिए उनका ज्यादा लम्बे समय तक बाहर रहना नुकसान का सौदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+