जसप्रीत बुमराह को 39 वर्ष के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी चुनौती, ICC रैंकिंग में टॉप स्थान पर कब्जा जमाने के करीब
ICC Rankings: एक ही टेस्ट मुकाबले में हालात और जज्बात दोनों बदल गए हैं और जसप्रीत बुमराह के लिए खतरा भी पैदा हो गया है। पाकिस्तानी टीम का एक 39 साल का खिलाड़ी रैंकिंग में उनके काफी करीब आ गया है, दोनों के बीच एक एक स्थान ही फासला बचा ह।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे नौमान अली ने बुमराह को चुनौती दी है और टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का स्पॉट छीनने की तैयारी कर ली है। नौमान अली को लाहौर टेस्ट के बाद चार स्थानों का जबरदस्त फायदा हुआ है। इस वजह से वह अब नंबर दो पर आ गए हैं।

नौमान अली ने लाहौर टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 10 विकेट हासिल किये थे। इसका फायदा उनको आज जारी हुई ताजा रैंकिंग में हुआ है। हालांकि बुमराह और नौमान अली के रेटिंग पॉइंट्स में अंतर है, बुमराह के पास 882 अंक हैं, दूसरी तरफ नौमान अली के पास 853 रेटिंग अंक हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत और पाकिस्तान से अन्य कोई खिलाड़ी टॉप दस में नहीं है।
टेस्ट में नहीं बदली बल्लेबाजों की रैंकिंग
टेस्ट बैटिंग में रैंकिंग नहीं बदली है, वहां टॉप स्थान पर इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जो रूट बने हुए हैं। भारत से यशस्वी जायसवाल पांचवें स्थान पर हैं, उनके अलावा आठवें स्थान पर ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं। तिलक वर्मा तीसरे और सूर्यकुमार यादव आठवें स्थान पर हैं।
वनडे रैंकिंग में श्रेयस अय्यर गिरे
एकदिवसीय क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का तीसरा और विराट कोहली का पांचवां स्थान है। ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ एकदिवसीय मुकाबले में फ्लॉप रहे थे। श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में एक स्थान की गिरावट आई है, वह दसवें स्थान पर चले गए हैं और उनकी जगह शाई होप नौवें स्थान पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications