Mumbai Indians के फैंस का खत्म हुआ इंतजार, जसप्रीत बुमराह दहाड़ने के लिए तैयार! टीम से जुड़ा तेज गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) को एक बड़ी राहत मिली है। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और टूर्नामेंट के लिए टीम के साथ जुड़ चुके हैं। फैंस को लंबे समय से उनके मैदान पर लौटने का इंतजार था और अब MI की गेंदबाज़ी को उनकी वापसी से एक बड़ा बूस्ट मिलने वाला है।
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर 'Ready to Roar' टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बुमराह की वापसी का संकेत दिया गया। टीम ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज ने BCCI के नेशनल क्रिकेट एकेडमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लीयरेंस प्राप्त कर लिया है। हालांकि, वह आगामी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शायद ही खेलें।

इंजरी, रिकवरी और लंबा ब्रेक
बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ की सूजन (back swelling) की शिकायत हुई थी, जिसके चलते उन्हें न्यू ईयर टेस्ट का आखिरी दिन मिस करना पड़ा। इसी चोट के चलते वह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज़ और फरवरी-मार्च में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए।
आईपीएल 2025 में अब तक MI का निराशाजनक प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की बात करें तो आईपीएल 2025 में अब तक उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अपने चार में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थानों में शामिल है। गेंदबाजी विभाग खासतौर पर दबाव में दिखा है, जिससे विरोधी टीमों ने लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं।
आसान हो सकती है वापसी की राह
ऐसे में जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर फैंस को बड़ी राहत और उम्मीद मिली है। अपनी यॉर्कर्स और डेथ ओवरों की सटीकता के लिए मशहूर बुमराह एक बार फिर टीम को मजबूत स्थिति में ला सकते हैं। अगर वो लय में आ गए तो MI के लिए वापसी की राह आसान हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications