IND vs IRE: आयरलैंड के सामने बुमराह का तूफान, पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन वापसी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में मानों वहीं से शुरुआत की है, जहां से उन्होंने छोड़ी थी। बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहला ओवर फेंकते हुए दो विकेट चटकाए।
ये एक जबरदस्त कमबैक था, जहां दूसरी गेंद पर बालबर्नी आउट हुए और पांचवी गेंद पर टकर चलते बने। इस तरह से भारत के कप्तान ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। (Image- KKR Twitter)

T20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 2 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह भारत के सिर्फ चौथे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में यह काम किया था। अश्विन ऐसा करने वाले पहले भारतीय T20 इंटरनेशनल गेंदबाज बने थे।
ये भी पढ़ें- T20 सीरीज के आगाज के साथ बुमराह की वापसी का धमाका, कमबैक करते ही तोड़ी आयरलैंड की कमर
2022 में भुवनेश्वर कुमार ने दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। भारत के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने इसी साल वेस्टइंडीज के दौरे पर टी-20 मुकाबले के दौरान प्रोविडेंस मैदान पर खेलते हुए 1 ओवर में 2 विकेट चटकाए थे। जसप्रीत बुमराह ने आज के मुकाबले में यह कारनामा किया है।
हालांकि आयरलैंड ने इस मैच में शानदार कमबैक करते हुए कर्टिस कैंफर की 33 गेंदों पर 39 रनों की पारी और बैरी मैककार्थी की इतनी ही गेंदों पर 51 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन किए। बुमराह ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
आज के मैच में भारतीय प्लेइंग 11- रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रवि बिश्नोई












Click it and Unblock the Notifications