टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका... चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए Jasprit Bumrah

टी20 विश्वकप 2022 में शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होगा।

नई दिल्ली, 29 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 में शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होगा। 13 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू होंगे। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वह अगले 6 महीने तक क्रिकेट से दूर ही रहेंगे।

बुमराह को निगल इंजरी

बुमराह को निगल इंजरी

इससे पहले बुधवार को दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में मौका मिला था। टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि निगल इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह ने पीठ दर्द की शिकायत की थी। फिलहाल वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देख-रेख में हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बुमराह पहला टी20 मैच नहीं खेले थे।

6 ओवर गेंदबाजी के बाद फिर चोटिल हुए

6 ओवर गेंदबाजी के बाद फिर चोटिल हुए

चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाज एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। इसके बाद बुमराह ने वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने दूसरा और तीसरा टी20 खेला। इस दौरान उन्होंने केवल 6 ओवर गेंदबाजी की। दूसरा टी20 8-8 ओवर का खेला गया था। इस मैच में बुमराह ने 2 ओवर डाले थे, वहीं आखिरी टी 20 में उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की थी। दूसरे टी 20 में बुमराह ने 2 ओवर में 11.50 की इकॉनमी से 23 रन देकर एक विकेट चटकाया था। वहीं तीसरे टी20 उन्होंने 4 ओवर में 12.50 की इकॉनमी से 50 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी।

डेथ ओवर्स गेंदबाजी हुई कमजोर

डेथ ओवर्स गेंदबाजी हुई कमजोर

हाल ही में हुए एशिया कप 2022 में भारत को जसप्रीत बुमराह की कमी खली थी। डेथ ओवर्स में भारतीय तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। सुपर- 4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए थे। ऐसे में लगने लगा था कि विश्वकप से पहले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी से भारतीय डेथ ओवर गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। लेकिन बुमराह जहां टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं तो वहीं हर्षल पटेल वापसी के बाद से ही महंगे साबित हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में हर्षल ने 4 ओवर में 49 रन, दूसरे टी20 में 2 ओवर में 32 रन और आखिरी टी 20 में 2 ओवर में 18 रन दिए। पूरी सीरीज में हर्षल को सिर्फ 1 विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लो स्कोरिंग टी20 में उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+