IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद भी Jake Fraser-McGurk नहीं खेल पाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप? सामने आया बड़ा अपडेट

T20 World Cup: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीमों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खिलाड़ी के ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं मिलने की संभावना है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने अपनी 15-सदस्यीय टी20 विश्व कप टीम में कुछ हैरान करने वाला बदलाव किया है, जिसमें उभरता हुआ स्टार जिसने आईपीएल में तूफान मचाया था, गायब है। 'कोड स्पोर्ट्स' के मुताबिक, इस बल्लेबाज को अमेरिका में आयोजित टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिलेगी।

Jake Fraser-McGurk

वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब तक खेले गए सिर्फ 5 मैचों में जैक फ्रेजर-मैकगर्क ने 237.50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, इस दौरान हाईएस्ट स्कोर 84 रन है।

जैक ने पिछले हफ्ते सनराइजर्स के खिलाफ 18 गेंदों में 65 रन की पारी के बाद शनिवार को मुंबई के खिलाफ 27 गेंदों में 84 रन बनाए और दोनों मौकों पर 15 गेंदों में पचास रन बनाए। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि जेक फ्रेजर-मैकगर्क को ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि, पिछले महीने तक जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क की ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने की संभावना न के बराबर थी।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की दीवानगी में फैन ने गर्लफ्रेंड को ठुकराया! हैरान कर देगा CSK vs SRH मैच का ये वायरल पोस्टर

जैक ने अभी तक नहीं खेला टी-20I क्रिकेट
जैक ने कभी टी20ई क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, फ्रेजर-मैकगर्क ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ आश्चर्यजनक प्रदर्शनों के साथ खुद को विश्व कप टीम के खिलाड़ियों की रेस में शामिल कर लिया है, जिससे संभावित रूप से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अंतिम समय में अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+