MS Dhoni की दीवानगी में फैन ने गर्लफ्रेंड को ठुकराया! हैरान कर देगा CSK vs SRH मैच का ये वायरल पोस्टर
IPL 2024, MS Dhoni, CSK: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको मनोरंजन के साथ उत्साह और यादगार पलों की ट्रिपल डोज मिलना लगभग तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के पूर्व कैप्टन यानी एमएस धोनी क्रीज पर हों। ऐसा ही कुछ खास नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब 'थाला' के क्रीज पर आते ही एक फैन के हाथों में हैरान करने वाला पोस्टर नजर आया।
दरअसल, आईपीएल 2024 का 46वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। सीएसके ने एसआरएच के खिलाफ ये मैच 78 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस बड़ी जीत के बाद चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

फैन ने बताया क्यों किया गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप
मैच के दौरान एक फैन की हाथों में पोस्टर के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पोस्टर पर लिखा हुआ था, 'अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप कर लिया, क्योंकि उसके नाम में 7 अक्षर नहीं थे।' दरअसल, धोनी का सात नंबर से खास कनेक्शन है, क्योंकि 'माही' की की जर्सी का नंबर सात है, और उनका जन्मदिन भी 7 जुलाई को मनाया जाता है, और जब फैन को अपनी गर्लफ्रेंड के नाम में सात अक्षर नहीं दिखे तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप कर लिया।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, इस विस्फोटक बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी की कमान
यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
धोनी के फैन का ये पोस्टर सीएसके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि रिएक्शन देने वालों में सभी धोनी के फैन नहीं कुछ इस तरह की पोस्ट के लिए फैन को ट्रोल भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications