जडेजा को पता था धोनी छोड़ देंगे कप्तानी, खबर सुन हैरान हुए थे CEO विश्वनाथन
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाकर सबको हैरान कर दिया था। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि रवींद्र जडेजा को इसकी जानकारी थी कि धोनी धोनी कप्तानी छोड़ेंगे। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने पिछले सीजन में जडेजा संकेत दिया था कि वह कप्तानी छोड़ना चाहते हैं और भारत के ऑलराउंडर को अधिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी।

सीएसके की सोशल मीडिया टीम ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सीईओ कासी विश्वनाथन धोनी के सीएसके की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में जानकाकी देते दिखे। सीएसके के सीईओ ने कहा कि वह धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने पर हैरान थे, लेकिन उन्होंने कहा कि महान विकेटकीपर जो भी फैसला लेते हैं वह फ्रेंचाइजी के सर्वोत्तम हित में होता है।
यह भी पढ़ें- 'KKR का शुक्रगुजार हूं', नीलामी में आखिरी वक्त बिकने पर बोले उमेश यादव
विश्वनाथन ने सीएसके के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "जब मैंने इसको लेकर खबर सुनी, तो मैं थोड़ा हैरान था। मुझे इस समय एमएस के इस फैसले के आने की उम्मीद नहीं थी। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है। लेकिन बात यह है कि धोनी जो कुछ भी करता है वो फ्रैंचाइजी के लिए अच्छा ही होता है। एक कप्तान, एक विकेटकीपर, एक ऑलराउंडर के ताैर पर वह सीएसके के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। मुझे लगता है कि वह जो कुछ भी करता है, जो भी फैसला लेता है, वह सही होगा सीएसके के लिए सही ही होगा क्योंकि मुझे पता है कि उसके दिमाग में सीएसके के हित सबसे पहले सोच आती है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने शाम को रविंद्र जडेजा से बात की थी जब हम अभ्यास के लिए गए थे। उन्होंने मुझे बताया कि धोनी ने पिछले साल आईपीएल के बाद उन्हें संकेत दिया था कि उन्हें और जिम्मेदारियां लेनी होंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि एक समय पर जडेजा को कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभालना पड़ सकती है। धोनी मैचों के इनपुट में उनके साथ खेलने जा रहे हैं। जडेजा के लिए भी धोनी से इनपुट लेने में मदद मिलेगी। यह एक बड़ी मदद होनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications