Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन कौन बनाएगा? रोहित-कोहली नहीं दिग्गज ने बताया खिलाड़ी का नाम

वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों पर दिग्गजों की नजर रहने वाली है। भारतीय पिचों पर बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

Jacques Kallis predicts on World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी दिग्गज इस साल खिताब जीतने की रेस में बता रहे हैं। पिछली बार साल 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड ने जीतने में कामयाबी हासिल की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स की बेहतरीन पारी के कारण इंग्लैंड उस मुकाबले को जीतने में सफल रहा था।

इंग्लैंड की टीम मजबूत: साल 2023 में एक बार फिर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इंग्लैंड की टीम के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी मौजूद हैं। वर्ल्ड कप में इस साल इंग्लैंड की टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स करने वाले हैं। ऐसे में उन पर खिताब बचाने की जिम्मेदारी होगी। वह टीम के लिए वर्ल्ड कप में बल्ले से अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश करेंगे।

Jos Buttler 1

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाएगा कौन: भारतीय पिचों पर मैच होने का फायदा भारतीय बल्लेबाजों को मिल सकता है। ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भारत के लिए इस साल दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का मानना है कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर सबसे ज्यादा रन भी बना सकते हैं।

जोस बटलर दिखा सकते हैं दम: आईसीसी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए वीडियो में जैक कैलिस से वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के बारे में पूछा गया। इस पर जैक कलिस ने कहा कि मुझे लगता है कि जोस बटलर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। मेरा मानना है कि उन परिस्थितियों में जोस बटलर काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इंग्लैंड के लिए भी वर्ल्ड कप अच्छा जाएगा।

आईपीएल मे दमदार प्रदर्शन: जोस बटलर का प्रदर्शन आईपीएल में शानदार रहा है। वह अपनी टीम राजस्थान के लिए कई मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं। भारतीय पिचों पर खेलने का उन्हें अच्छा खासा अनुभव भी है। लिहाजा वह इस साल वर्ल्ड कप में बल्ले से रनों की बरसात कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+