IND vs ENG: 'इसको तो कुछ भी डाल...,' स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुआ रोहित शर्मा का मजेदार रिएक्शन, देखें Video
India vs England, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन इंग्लैंड की टीम की पहली पारी में 218 रन पर ढेर हो गई। फिलहाल, रोहित शर्मा (52) और शुभमन गिल (26) नाबाद लौटे हैं। इस बीच रोहित शर्मा का एक रिएक्शन स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया, जोकि अब काफी वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा के रिएक्शन ने किया हैरान
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपने वन-लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं और कई मौकों पर उनका रिएक्शन स्टंप माइक पर कैद होने के बाद वायरल हो गया। ताजा घटना धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन हुई, जब उनके एक कमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया।

स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुआ रोहित शर्मा का रिएक्शन
इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जब कुलदीप ने जैक क्रॉली को क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद जॉनी बेयरस्टो क्रीज़ पर आए। बेयरस्टो को पहली गेंद डालने से पहले कप्तान रोहित ने कुलदीप के साथ बातचीत की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने चुटकी ली- और कहा कि, 'इसको तो कुछ भी डाल (जो तुम चाहो उसे डालो)।' उनका यह कमेंट स्टंप माइक में कैद हो गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रोहित शर्मा ने की शानदार शुरुआत
स्पिनरों कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के बीच नौ विकेट की साझेदारी से भारत ने गुरुवार को पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को 218 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की दमदार शुरूआत की। दोनों ने 104 रन जोड़े, वहीं जायसवाल 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल, रोहित शर्मा (52) और शुभमन गिल (26) नाबाद हैं।












Click it and Unblock the Notifications