बिहार के लाल ने कर दिया कमाल, चैम्पियंस ट्रॉफी में आने के लिए काट दिया बवाल, ईशान किशन के शतक से हुआ धमाल
Ishan Kishan: एक साल से ईशान किशन को टीम इंडिया का टिकट नहीं मिला है। भारतीय टीम में वापसी करने के लिए वह नियमित प्रयास कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला भी जमकर बोल रहा है। फ़िलहाल ईशान किशन विजय हजारे ट्रॉफी में झारखण्ड की तरफ से खेल रहे हैं।
मणिपुर के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने गदर काट दिया और धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ईशान किशन ने इस पचास ओवर के मुकाबले में टी20 के अंदाज में बेहतरीन बल्लेबाजी की।

मणिपुर के 253 रनों के जवाब में खेलने के लिए ईशान किशन ओपन करने के लिए आए और तबाही मचा डाली। उन्होंने धाकड़ बैटिंग करते हुए चौकों और छक्कों की बारिश कर दी और अकेले ही झारखंड की जीत सुनिश्चित कर दी। ईशान किशन ने टी20 के अंदाज में शतक जमाया।
उन्होंने महज 78 गेंदों का सामना करते हुए 134 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 6 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 172 के करीब था और ऐसा सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही होता है। किशन के साथ उत्कर्ष सिंह खेल रहे थे, उन्होंने 68 रन बनाए और झारखण्ड ने 29वें ओवर में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन टीम में वापस आने के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम का चयन होने से पहले उनके पास भरपूर मौका है। विजय हजारे ट्रॉफी अभी चलती रहेगी। इससे पहले इंग्लैंड की टीम भी भारत दौरे पर आ रही है। इंग्लिश टीम टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी।
हालांकि ईशान किशन के पास बीसीसीआई का वार्षिक अनुबंध नहीं है लेकिन धांसू प्रदर्शन के दम पर टीम में आ सकते हैं। बिना अनुबंध के भी टीम इंडिया में जगह बनाई जा सकती है। इस तूफानी शतक ने सलेक्टर्स का ध्यान जरूर खींचा होगा।












Click it and Unblock the Notifications