धोनी के जाल में फंसे थे ईशान किशन, आज तक नहीं समझ पाए क्या हुआ था

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के ईशान किशन एक ऐसा नाम है जो आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी चीजों में से एक लगता है। वह पहले ही आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए चमक चुके हैं और मौजूदा सत्र में भी मुंबई के दो मैचों में दो अर्द्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि मुंबई इस सीजन में दो हार से जूझ रहा है, लेकिन किशन अच्छे टच में है, और अगले गेम से पहले वह महान एमएस धोनी के दिमाग से कुछ हासिल करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- 'रोहित भाई मैच में गाली दे देते हैं', ईशान किशन ने बताई पुरानी घटना

धोनी के जाल में फंसे थे ईशान किशन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी धोनी की सफलता से सभी वाकिफ हैं और इसके अलावा, प्रशंसक और विशेषज्ञ हमेशा उनकी सामरिक प्रतिभा से प्रभावित रहते हैं। उसी संदर्भ में बात करते हुए किशन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि धोनी का दिमाग कैसे काम करता है और उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक मैच में जो देखा उसके बारे में बात की। किशन ने बताया कि जब वह क्रीज पर थे तब सीएसके के तत्कालीन कप्तान ने गेंदबाजी कर रहे इमरान ताहिर से बात की थी। धोनी के उनसे बात करने के बाद, ताहिर ने किशन को एक शानदार हाफ वॉल फेंकी और वह थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए। किशन ने कहा कि वह अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि स्पिनर को ड्राइव करने की कोशिश करने वाला बल्लेबाज थर्ड मैन पर कैसे पकड़ा जाता है।

अभी तक नहीं समझ पाए धोनी का दिमाग
ईशान किशन ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस पर गौरव कपूर से बात करते हुए कहा, "मैं यह जानने की कोशिश करता रहता हूं कि धोनी भाई का दिमाग कैसे काम करता है। आप आईपीएल के किसी एक मैच पर विश्वास नहीं करेंगे, इसने मुझे सबसे ज्यादा तनाव दिया। मैं अच्छा खेल रहा था और गेंदबाजों को हिट कर रहा था। लेकिन तभी धोनी भाई गेंदबाजी कर रहे ताहिर के पास गए और उनसे कुछ कहा। मैं सुन नहीं पाया लेकिन उन्होंने इमरान भाई से कुछ कहा। और मेरे दिमाग में वो लम्हा आज भी है। मैं सोच रहा हूं कि धोनी भाई ने उनसे तब क्या कहा था।" किशन ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था, लेकिन एक हाॅफ बाॅल थी, जिसे मैंने हिट किया लेकिन शॉर्ट-थर्ड मैन पर कैच पकड़ा गया। आज तक, मुझे यह पता नहीं चला कि स्पिनर को ड्राइव करने की कोशिश करने वाला बल्लेबाज थर्ड मैन पर कैसे पकड़ा जाता है।"

धोनी ने ईशान को दिया ये टिप्स
किशन ने यह भी बताया कि उन्होंने एमएस धोनी से क्या सीखा है। किशन ने कहा कि धोनी ने उन्हें विकेट के पीछे अनुमान लगाते हुए अपने हाथों को गेंद की दिशा में ले जाना सिखाया है। ईशान ने कहा, ''हमने विकेटकीपिंग करते समय अभी तक यही देखा है कि हमारे हाथ आमतौर पर सीधे होते हैं लेकिन जब कोई किनारा होता है, तो यह दाईं ओर बढ़ता है। पर धोनी भाई ने मुझे सिखाया कि हाथ की गति बस इतनी ही होनी चाहिए। हाथों को सेमी पेंडुलम गति में ले जाना चाहिए। एक बार यह आदत बन जाने के बाद आप बल्ले से लगकर आने वाले मोटे किनारों को भी पकड़ने में सफल होंगें।'












Click it and Unblock the Notifications