कैसे कोहली की सलाह ने बदला ईशान किशन का खेल के प्रति नजरिया, बोले- समझने में लगा काफी वक्त
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में समाप्त हुई द्विपक्षीय सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को टी20 सीरीज में पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी दी। भले ही इस सीरीज में ईशान किशन इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके हैं, लेकिन उनके लिये पिछले 12 महीने काफी शानदार रहे हैं। पिछले साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका मिला तो उसके बाद से उनके करियर का ग्राफ सिर्फ ऊपर की तरफ ही बढ़ता नजर आया है।

श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन को जारी रख उन्होंने टी20 विश्वकप की टीम में जगह बनायी तो वहीं पर अब टीम का अहम हिस्सा बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन का सबसे बड़ा करार भी अपनी जेब में शामिल किया। किशन की ग्रोथ देखने लायक रही है।
और पढ़ें: 'ऐसा लगता है जैसे भेड़-बकरी हों', सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी ने खोला IPL नीलामी के डार्क साइड का राज

पिछले एक साल में खूब चमका है किशन का सितारा
हालांकि अगर यह कहा जाये कि ईशान किशन कभी भी इस पोजिशन पर नहीं पहुंच पाते अगर उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली का मार्गदर्शन नहीं मिलता। रोहित शर्मा की कप्तानी में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिये काफी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी जगह मजबूत करते चले गये। जब टीम में नियमित ओपनर्स खेलने के लिये उपलब्ध नहीं थे तो उन्हें टॉप ऑर्डर में प्रमोट किया गया। भले ही ईशान किशन का टीम में कद बढ़ता चला गया लेकिन उन्होंने कभी भी अपना विनम्र स्वाभाव नहीं छोड़ा।

रोहित-कोहली जैसा बनना चाहते हैं किशन
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में बात करते हुए ईशान किशन ने बताया कि कैसे खेल को लेकर उनकी सोच में बदलाव आया और इसके पीछे विराट कोहली का किस तरह से हाथ है।
इंटरव्यू के दौरान जब उन्ही इच्छा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'पहले मैं सोचता था कि कुछ न कुछ अच्छी ही होगा यार..बस खेलते रहो, रन बनाते रहो, लेकिन बाद में मेरा सोचने का तरीका बदल गया। जब मैं रोहित भाई और विराट भाई की ओर से सेट किये गये खुद के लिये तय किये गये बेंचमार्क्स की ओर देखता हूं तो काफी प्रेरित महसूस करता हूं। मैं उनके जैसा बनना चाहता हूं और उसी दिशा मैं आगे बढ़ते रहना चाहता हूं। मैं उन दोनों जितना खेल के प्रति समर्पित होना चाहता हूं। पहले मैं सोचता था कि चलो क्रिकेट चल रहा है, सबकुछ ठीक है।'

कोहली की किस बात ने बदला नजरिया
ईशान किशन ने इस दौरान विराट कोहली से हुई अपनी बातचीत की एक घटना के बारे में भी सुनाया। आपको बता दें कि अब ईशान किशन भारत और श्रीलंका के बीच 24 मार्च से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,'यह बात समझने में मुझे काफी समय लगा कि यह चलते रहना शब्दा के इस्तेमाल से क्या मतलब था। मुझे धीरे-धीरे चीजें समझ आनी शुरू हुई। उदाहरण के लिये विराट भाई के साथ हुई मेरी बातचीत जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 में से 7 चीज का त्याग तुझे करना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातें।'












Click it and Unblock the Notifications