कप्तान बनने पर कूटने लगते हैं ईशान किशन, रिकॉर्ड देखकर कांप जाएगी IPL टीमें
Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रहेंगे, उस समय तक ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। किशन के नेतृत्त्व में टीम आगे बढ़ेगी। हालांकि ईशान किशन के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है।
पहली बार आईपीएल में कप्तान बने 27 वर्षीय ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने का आनन्द उठाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह लीडर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि ईशान किशन कप्तान बनने के बाद बल्ले से तबाही मचाने लग जाते हैं।

आईपीएल में ईशान किशन एक दशक से खेल रहे हैं और 100 से ज्यादा मैचों में खेलने के बाद करीबन 3000 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन कप्तान बनने के बाद ज्यादा खूंखार नजर आए हैं और गेंदबाजों को रहम की भीख तक मांगनी पड़ी है।
कप्तानी में ईशान किशन का रिकॉर्ड
29 मैचों में कप्तानी करते हुए किशन ने 24 में जीत का परचम लहराया है, जो काफी शानदार रिकॉर्ड कहा जा सकता है। अब आईपीएल में उनकी कप्तानी में हैदराबाद का प्रदर्शन देखने लायक होगा। पहली बार कमान संभालने पर खिलाड़ी थोड़ा नर्वस भी होता है।
बल्ले से भी मचाते हैं तबाही
जहां तक उनकी बैटिंग की बात है, तो कप्तानी करते हुए उन्होंने 1000 से ज्यादा रनों का आंकड़ा हासिल किया है। यहां उनका जलवा देखने को मिला है। अगर उनका बल्ला चल गया, तो गेंदबाजों की खैर नहीं होगी। हालिया फॉर्म को देखते हुए कह सकते हैं कि वह तबाही मचाने वाले हैं। किशन ने टी20 वर्ल्ड कप में हाल ही में गेंदबाजों को तोड़ने का काम किया है।
युवा कंधों पर टीम का भार
यह देखना होगा कि कमिंस कब तक ठीक होकर मैदान पर वापसी करते हैं। तब तक ईशान किशन के पास सनराइजर्स हैदराबाद की कमान रहेगी। अभिषेक शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। दोनों युवा कन्धों पर टीम का भार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications