Yashasvi Jaiswal GF: जायसवाल ने इंग्लैंड को पीटा और वहीं की लड़की है गर्लफ्रेंड? जानें कौन है वो सुन्दरी
Yashasvi Jaiswal Girlfriend: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बड़ा धमाका कर दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर धुनाई करते हुए दोहरा शतक जमा दिया। उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है।
भारतीय टीम के लिए जायसवाल की एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिनके बल्ले से 200 से ज्यादा रन आए। अन्य कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं जमा पाया। मैदान पर चौके छक्के जड़कर इंग्लैंड को धोने वाला यह खिलाड़ी वहीँ की एक लड़की को दिल दे बैठा है। ऐसी खबरें चल रही हैं।

जायसवाल की कथित गर्लफ्रेंड इंग्लैंड से ही होने की खबरें आई हैं। यह भी माना जा रहा है कि जायसवाल तीन साल से इस लड़की को डेट कर रहे हैं। इस खूबसूरत महिला का नाम मैडी हैमिल्टन है। जायसवाल की गर्लफ्रेंड को लेकर मामला तब सामने आया, जब उन्होंने एक फोटो इन्स्टाग्राम पर डालकर कैप्शन में 'परिवार' लिखा।
इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैडी ही जायसवाल की गर्लफ्रेंड हैं। उनको कुछ मैचों में आईपीएल की जर्सी पहने हुए देखा गया है। इससे भी जायसवाल के रिलेशनशिप को लेकर मामला उठा। हालांकि जायसवाल की तरफ से इन सभी बातों का कभी जवाब नहीं दिया गया। किसी प्रकार की पुष्टि भी देखने को नहीं मिली। ऐसे में यही समझा जाता रहा है कि वह तीन साल से मैडी को डेट कर रहे हैं।
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जमकर धुनाई करने वाले जायसवाल ने हैदराबाद टेस्ट मुकाबले में भी एक बड़ा धमाका किया था। पहली पारी में जायसवाल के बल्ले से तूफानी पारी आई थी। हालांकि यह उनका दुर्भाग्य था कि वह उस पारी में शतक नहीं जमा पाए। उस समय जायसवाल के बल्ले से 74 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली थी और इंग्लैंड के गेंदबाज हताश नज़र आए थे।












Click it and Unblock the Notifications