मोहम्मद शमी को जबरन रिटायरमेंट की तरफ धकेल रही BCCI? 3 साल से हो रही करियर खत्म करने की कोशिश?

Mohammed Shami: समय बीतने के साथ ही मोहम्मद शमी का करियर समाप्ति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई लेकिन शमी को नजरअंदाज करते हुए नए नामों को शामिल कर लिया गया। ऐसे में अब यही कहा जा सकता है कि शमी बाहर ही रहेंगे।

एक तरह से शमी का करियर अब खत्म माना जा सकता है। वह किसी भी फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। जब भी कोई सीरीज होती है और टीम की घोषणा होती है, तो शमी का नाम गायब होता है। उनको हर बार नजरअंदाज करने का मतलब है कि अब वह भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं हैं।

Mohammed Shami

क्या शमी अब नहीं आएंगे वापस?

मोहम्मद शमी को श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया मगर वह घरेलू क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह टीम इंडिया के लिए तीन सालों से नहीं खेले हैं। इतने लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी की उम्मीद भी कम हो गई है।

गुरनूर बराड़ जैसे नामों पर भरोसा करने से ऐसा लग रहा है कि सलेक्टर्स अब नए नामों को मौका देना चाहते हैं। मोहम्मद शमी की तरफ अब ध्यान नहीं है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि शमी को सलेक्टर्स के खिलाफ पब्लिकली कुछ बयान देना भारी पड़ गया। इसके बाद उनको लगातार बाहर रखा गया है।

अंतिम बार कब खेले टेस्ट मैच?

सफेद गेंद क्रिकेट में मोहम्मद शमी एक साल से बाहर हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह अंतिम बार 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। उस समय ओवल में मुकाबला खेला गया था। उसके बाद से वह वापसी नहीं कर पाए हैं। अब तक सफेद गेंद टीम में भी युवा प्लेयर्स आते जा रहे हैं। वहां भी शमी की जगह बनना मुश्किल हो गई है।

कैसा रहा है मोहम्मद शमी का करियर?

इन सबके बावजूद 35 वर्षीय मोहम्मद शमी अपनी वापसी के लिए प्रयास लगातार कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह खेलते रहते हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 64 मुकाबले खेलकर 229 विकेट अपने नाम किए हैं। वनडे में मोहम्मद शमी ने 108 मैचों में 206 विकेट हासिल किए हैं और टी20 में 25 मैच खेलकर 27 विकेट झटके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+