गौतम गंभीर की जॉब पर मंडराया खतरा? BCCI तक पहुंची शिकायत, अब आगे क्या होगा?
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आने वाला श्रीलंका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत ने उनके कार्यकाल के दौरान बड़ी सफलताएं हासिल कीं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है। हाल ही म इंग्लैंड और आयरलैंड में मिली हार ने उनके ऊपर सवाल खड़े किए हैं।
टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसी उपलब्धियों के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद गंभीर एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब बीसीसीआई के भीतर भी उनके कामकाज को लेकर असंतोष बढ़ने लगा है। उनकी शिकायत तक की बातें उठ रही हैं।

गौतम गंभीर की हो गई शिकायत
रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के कुछ अधिकारियों का मानना है कि गौतम गंभीर को शुरुआत में जितना भरोसा और समर्थन मिला था, अब वह पहले जैसा नहीं रहा। बताया जा रहा है कि टीम के कुछ सदस्यों और ड्रेसिंग रूम से जुड़े लोगों ने भी उनके कोचिंग स्टाइल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। हालांकि किसी खिलाड़ी ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी कहा गया है कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बोर्ड के सामने गंभीर की कार्यशैली को लेकर अपनी राय रखी है। माना जा रहा है कि टीम के भीतर फैसलों को लेकर मतभेद की स्थिति भी बनी है, जिसने टीम के माहौल पर असर डाला है। उनके काम करने के स्टाइल से ड्रेसिंग रूम में माहौल खराब होने की खबरें भी सामने आई हैं।
हार के बाद उठ रहे हैं फैसलों पर सवाल
गौतम गंभीर हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। दावा किया गया है कि बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को लगता है कि हार के बाद वह अक्सर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर इशारा करते हैं, जबकि टीम मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पर कम चर्चा होती है। यही वजह है कि उनके नेतृत्व को लेकर अब सवाल पहले से ज्यादा उठने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
