Hijab Controversy: इरफान ने शेयर की बेटे संग तस्वीर, हिजाब में बीवी आईं नजर तो हुए ट्रोल
नई दिल्ली, 10 फरवरी। पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। वजह उन्हीं की शेयर की गई एक तस्वीर है, दरअसल उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी , जिसमें वो पत्नी सफा बेग और बेटे इमरान के साथ नजर आ रहे थे। वो फोटो में किसी एयरपोर्ट की है क्योंकि इरफान अपने परिवार के साथ फोटो में जिस जगह पर खड़े हैं उसमें उनके पीछे एक प्लेन नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए इरफान ने लिखा है 'यह मेरे बेटे की पहली हवाई यात्रा थी।'

'इंसान के तौर पर आपकी सोच काफी रूढ़िवादी'
लेकिन तस्वीर शेयर करना इरफान को भारी पड़ गया है क्योंकि इरफान की शेयर की गई फोटो में उनकी पत्नी सफा हिजाब में नजर आ रही हैं, जिसके बाद ट्रोलर्स ने इरफान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें हिजाब विवाद में खींच लिया और उनकी आलोचना करने लगे। कुछ यूजर्स ने लिखा कि 'इरफान आप भले ही बहुत बढ़िया क्रिकेटर रहे हो लेकिन इंसान के तौर पर आपकी सोच काफी रूढ़िवादी है।'

बुर्के वाली ही तस्वीर ही क्यों?
किसी यूजर ने लिखा कि 'आप क्यों अपनी पत्नी की वो ही तस्वीर शेयर करते हो, जिसमें वो बुर्के या हिजाब में होती हैं? इस वक्त सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार आई हुई है। लोग इरफान और बुर्के को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं।

इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा बेग
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब इरफान को इस तरह से ट्रोल किया जा रहा है, इससे पहले भी वो लोगों की आलोचना के शिकार हो चुके हैं। पिछले साल मई में भी इरफान पठान ने अपनी पत्नी और बेटे की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी का चेहरा ब्लर था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने इरफान की काफी आलोचना करनी शुरू कर दी थी, जिस पर इरफान ने भी पलट कर जवाब दिया था।

मैं उसका स्वामी नहीं, साथी हूं: इरफान पठान
उन्होंने ट्वीट किया था कि 'ये उन्होंने नहीं किया है बल्कि सफा का ही फैसला था। यह तस्वीर मेरी पत्नी ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। हमें बहुत नफरत मिल रही है। मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला कर दिया। और हां, मैं उसका स्वामी नहीं, साथी हूं। उनके फैसले में साथ हूं, वो अगर ऐसा चाहती हैं तो मैं क्या कर सकता हूं।'
इरफान से 10 साल छोटी हैं सफा बेग
गौरतलब है कि साल 2016 में इरफान ने अपने से 10 साल छोटी सफा बेग से मक्का में निकाह किया था। सफा बहुत सुंदर हैं और पेशे से मॉडल रह चुकी हैं और आम तौर पर सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट से बहुत दूर रहती हैं।

क्या है हिजाब विवाद?
कर्नाटक के उडुपी में सरकारी कॉलेज से शुरू हुए हिजाब विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले ने जब हिंसक रूप धारण कर लिया तो राज्य में तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े और अब ये मामला सु्प्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। जहां सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से कहा कि इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा नहीं बनाएं, इस मामले पर सही समय पर हस्तक्षेप किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले पर आपात सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।
हिजाब पहनकर आई 6 छात्राओं को क्लास में आने से रोका
बता दें कि उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में हिजाब पहनकर आई 6 छात्राओं को क्लास में आने से रोक दिया गया था तो वहीं मंडवा में एक छात्रा से बदसलूकी की गई थी और उसके सामने भगवा गमछा पहने कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए थे। इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है और राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने इस मामले की कड़ी निंदा की है।













Click it and Unblock the Notifications