RCB vs LSG: इरफान पठान नहीं चाहते आरसीबी के लिए ओपनिंग करें विराट कोहली, बताई ये बड़ी वजह

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। दोनों ही टीम आज जीत की उम्मीद के साथ मैदान में नजर आएंगी।

irfan pathan Virat Kohli

RCB vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग का आज 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम साढ़े सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। आरसीबी का प्रदर्शन लगातार चिंताजनक बना हुआ है। आरसीबी ने सीजन का पहला मैच मुंबई के खिलाफ जीत लिया, लेकिन अगले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धुरंधर बल्लेबाजों से भरी टीम धराशाई हो गई। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सलाह दी है कि विराट कोहली को आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए ओपनिंग नहीं करनी चाहिए।

इरफान पठान नहीं चाहते आरसीबी के लिए ओपनिंग करें विराट कोहली
इरफान पठान का मानना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोहली उसी गति से या आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों में रन बनाते रहेंगे और फ्रेंचाइजी मैच जीतेंगे। दरअसल, केकेआर के खिलाफ आरसीबी की 81 रन की शर्मनाक हार और कोहली के सिर्फ 21 रन पर आउट होने के बाद इरफान पठान ने ये टिप्पणी की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि, 'यह साल आरसीबी के लिए अलग दिख रहा है, क्योंकि पहले कुछ मैचों में विराट कोहली के बल्ले से रन निकल रहे हैं। इस तरह के टूर्नामेंट में आरसीबी टीम के अन्य बल्लेबाजों को भी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि कोहली को आरसीबी के लिए ओपनिंग करनी चाहिए।'

आरसीबी का मध्यक्रम कमजोर है-टॉम मूडी
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने कहा कि 'आरसीबी का मध्यक्रम कमजोर है और विरोधी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। टीमों का लक्ष्य कोहली और फाफ के विकेटों को जल्दी लेना होगा। यदि विपक्षी टीमें पावरप्ले में कुछ विकेट लेने में सफल होती हैं तो वे आरसीबी को मैच से बाहर कर सकती हैं।'

आज नई रणनीति के साथ मैदान में दिख सकती है आरसीबी
फिलहाल, उम्मीद है कि फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली टीम अपनी गलतियों से सीखकर जीत की लय जारी रखना चाहेगी। आरसीबी के लिए विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस अब तक टीम के लिए मुख्य भूमिका में रहे हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ आरसीबी के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए कोहली नेआईपीएल 2023 में दो मैचों में 103 रन बनाए हैं।

आईपीएल का आज 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे से मैच शुरू हो जाएगा। दोनों ही टीम आज जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेंगी। घरेलू टीम आरसीबी ने सीजन का अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ इसी मैदान पर जीता था। वहीं ने लखनऊ ने भी अपने आईपीएल अभियान की अच्छी शुरुआत की है और अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+